फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The gimmicks did not work, the showroom became grounded

Etawah News: काम न आए हथकंडे, जमींदोज हो गया शोरूम

Fri, 31 Mar 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The gimmicks did not work, the showroom became grounded
साइड स्टोरी....
विज्ञापन

काम न आए हथकंडे, जमींदोज हो गया शोरूम
क्रासर
- हाईकोर्ट से स्टे लेने का भी किया प्रयास, सीएम से भी लगाई थी गुहार
- जिला प्रशासन के सख्त रूख के आगे एक न चली
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जिला प्रशासन के सख्त रूख के आगे शातिर अपराधी अनीस उर्फ पासू के सारे हथकंडे फेल हो गए। उसने हाईकोर्ट से स्टे लेने का भी प्रयास किया लेकिन वहां भी उसकी एक न चली और कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। सीएम से भी मदद की गुहार लगाई थी।
अनीस की पत्नी कहकशां के नाम अर्जित की गई इस संपत्ति को गिराने का फैसला जिला प्रशासन ने बुधवार रात को लिया। इसके बाद सुबह ही करीब 100 सिपाही, कई थानों का पुलिस फोर्स, एडीएम, एसडीएम, सीओ और एसपी शोरूम को गिराने के लिए पहुंच गए। इस दो मंजिला इमारत को गिराने में तीन जेसीबी लगानी पड़ीं। गिराने से पहले शोरूम की दुकानों के मालिकों से सामान निकालने के लिए कुछ समय भी दिया गया और बाद में बुलडोजर गरज उठे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरा शोरूम धरासाई हो गया।
विज्ञापन

अनीस ने अपना एक वीडियो भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसमें वह योगी और मोदी से मदद की गुहार लगाता दिखा। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अपराधी अनीस लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय है। आलाधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed