फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The gift of a niche sub-station

ताखा को दी सब स्टेशन की सौगात

Fri, 13 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 13 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The gift of a niche sub-station
ताखा क्षेत्र के भरतिया कोठी में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण का भूमि पूजन करते विद्युत विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गृह क्षेत्र ताखा तहसील को एक और सौगात दे दी है। ऊसराहार- भरथना मार्ग पर भरतिया कोठी के समीप 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन मंजूर हो गया है।
विज्ञापन



3.84 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।  गुरुवार को एक्सईएन सैफई कुलदीप यादव, एसडीओ ताखा  राजीव कुमार, तहसीलदार ताखा विजय यादव, एसएस मेमोरियल  महाविद्यालय सुतियानी के मैनेजर कोमल सिंह यादव ने नगला खाडे़ के समीप उप केंद्र के लिए अधिगृहीत की गई एक हेक्टेयर जमीन पर विधिवत भूमि पूजन कराया। बाउंड्रीवाल पर ईटे रखकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


 
इस अवसर पर एक्सईएन सैफई कुलदीप यादव ने बताया इस सब स्टेशन के बनने से ताखा में ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।  उप केंद्र का निर्माण छह माह में कर दिया जाएगा। साल के अंत तक हर हाल में चालू कर दिया जाएगा। एसडीओ ताखा राजीव कुमार ने कहा इस सब स्टेशन के निर्माण के बाद ताखा क्षेत्र में 33 केवी के चार सबस्टेशन हो जाएंगे।  हर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी आए दिन होने वाले फाल्ट से निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कोमल सिंह ने इसे ताखा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा किसी समय ताखा क्षेत्र में बिजली की अहम समस्या थी,  जिसे लोक निर्माण मंत्री ने प्राथमिकता में रखकर इस समस्या से निजात दिला दी है। अब ताखा के लोगों को आए दिन होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिल जाएगा।



तहसीलदार विजय यादव ने बताया विद्युत स्टेशन के निर्माण के लिए एक हेक्टेयर जमीन दे दी गई है। जमीन पर अतिक्रमण को भी हटा दिया गया है।  कुछ लोगों की भूमि को दूसरे स्थान पर दे दिया गया है। निर्माण दाई संस्था सेंगर इंटरप्राइजेज आगरा के जनरल मैनेजर सीपी सिंह ने बताया 3.84 करोड़ की लागत से इस  सब स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है,  इसमें छह फीडर लगाए जाएंगे। केंद्र पर ही एसडीओ आफिस और आवास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed