फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The fraudster who took out cash from petrol pump's piggy bank arrested

Etawah News: पेट्रोल पंप की गुल्लक से नकदी निकालने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The fraudster who took out cash from petrol pump's piggy bank arrested
इटावा। पेट्रोल पंप की गुल्लक से नकदी निकालने वाले एक टप्पेबाज को बसरेहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए 40,550 रुपये व कार पुलिस ने बरामद की। आरोपी के दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

12 फरवरी को बसरेहर क्षेत्र के कल्ला बाग के पास बरेली हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के केबिन से कार सवार टप्पेबाजों ने गुल्लक से 83,600 रुपये पार कर दिए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पंप के मैनेजर रामबहादुर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया गुरुवार रात लोहिया नहर पुल के पास से एक कार सवार को गिरफ्तार किया गया। उसने अपना नाम फकीर चंद्र उर्फ शिवा निवासी रामनगर जिला फजलका पंजाब बताया। तलाशी में उसके पास से 40550 रुपये मिले। पकड़े गए आरोपी ने पेट्रोल पंप की गुल्लक से रुपये चुराने की बात स्वीकारी। पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन उसके साथ अरुण और रिंकू भी थे। पंप से चोरी करके कार से पंजाब चले गए थे। वहां दोनों साथियों को छोड़कर वह गोरखपुर जा रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद फकीर चंद्र को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed