Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The festival of lights (Deepotsav) will be celebrated today, featuring four auspicious timings (muhurtas).

Etawah News: चार शुभ मुहूर्तों के साथ आज मनाया जाएगा दीपोत्सव

Sat, 07 Nov 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The festival of lights (Deepotsav) will be celebrated today, featuring four auspicious timings (muhurtas).
इटावा। दीपों की जगमगाहट, रंगोली की छटा और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियों के बीच दिवाली का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक का समय सबसे शुभ रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दौरान वृषभ स्थिर लग्न भी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं में स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन को सुख-समृद्धि और धन-वैभव की दृष्टि से विशेष फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज सुबह 11:27 बजे शुरू होगी और नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। दीपावली पर प्रदोष काल शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा। गृहस्थों के लिए इसी अवधि में स्थिर लग्न के दौरान महालक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।
विज्ञापन

उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दिवाली को प्रकाश और खुशियों के पर्व के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा का विधान है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं, निशिता काल रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक रहेगा। यह समय तांत्रिक साधना और काली पूजा के लिए विशेष माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पूजा के प्रमुख मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन : शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
प्रदोष काल : शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक
वृषभ काल : शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
निशिता काल : रात 11:39 से 12:31 बजे तक
---------
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं दीपावली
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने लोगों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

----
सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी चूक, सुरक्षित मनाएं पर्व
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आतिशबाजी करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और प्रतिबंधित स्थानों पर पटाखे न जलाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अराजकता की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहार की खुशियां मनाएं, लेकिन दूसरों की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed