फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The farmer is unaware that he has been registered on the portal.

Etawah News: किसान को पता ही नहीं, पोर्टल पर हो गया रजिस्ट्रेशन

Thu, 16 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The farmer is unaware that he has been registered on the portal.
जनसेवा केंद्र पर गेहूं बेचने से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा किसान राम राघव तब हुई जानकारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बकेवर। सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने गए किसान का रजिस्ट्रेशन पहले से ही हुआ निकला। साथ में दूसरी तहसील के दो अन्य किसानों के भी नाम साझेदार के रूप में अंकित दिखाई दिया। जबकि किसान को इसकी जानकारी भी नहीं थी। खास बात यह थी कि रजिस्ट्रेशन में किसान का मोबाइल नंबर भी लिखा था और बिना किसी ओटीपी के आए रजिस्ट्रेशन सत्यापित भी हो गया।



बकेवर क्षेत्र के ग्राम सुनवर्षा निवासी किसान राम राघव ने बताया कि वह अपनी गेहूं की उपज को सरकारी खरीद केंद्र पर बेचने के लिए ग्राम पंचायत के जन सेवा केंद्र पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने गया। आधार कार्ड का नंबर डालने पर बताया गया कि उसका रजिस्ट्रेशन वर्ष 2026- 27 के लिए पहले ही हो चुका है। रजिस्ट्रेशन में किसान के नाम की खतौनी के दोनों खाता नंबर का पूरा रकबा भी अंकित है।
विज्ञापन

किसान राम राघव ने बताया कि उनके नाम करीब चार एकड़ जमीन सुनवर्षा व सराय नरोत्तम मौजा में है। उनके दोनों चक नंबर का रजिस्ट्रेशन हो चुका दिखा रहा है। उनके साथ दो अन्य किसानों के नाम गोविंद सिंह व गीतम सिंह निवासी ग्राम कृपालपुरा भी अंकित हैं। कृपालपुरा गांव इकदिल के पास है और सदर तहसील में पड़ता है। रजिस्ट्रेशन में किसान की तहसील सदर अंकित है। वहीं मामले पर तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed