{"_id":"624c8ef7d4067031165c5726","slug":"the-eyes-of-the-audience-were-moist-after-seeing-the-drama-why-daughters-became-alien-etawah-news-knp689553261","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां क्यों हुई पराई नाटक देख दर्शकों की आंखों हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां क्यों हुई पराई नाटक देख दर्शकों की आंखों हुई नम
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएं
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। श्री इंद्र ध्वज महामंडल विधान में सोमवार रात बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दीं। ‘बेटियां क्यों हुई पराई’ नाटक देखकर कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों की आंखें भर आईं। कन्या भ्रूण हत्या कार्यक्रम ने भी छाप छोड़ी।
विधानाचार्य पं संजय शास्त्री ने प्रात: श्री तीर्थंकर महावीर भगवान का अभिषेक, प्रक्षालन प्रारंभ करवाया। तदोपरांत पूजन के साथ विधान प्रारंभ किया गया। इंद्र गणों ने प्रतिष्ठा मंडप पर ध्वजा एवं अर्घ्य समर्पित किए। विधान के संबंध में संजय शास्त्री ने ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद जानकारी दी।
महिला मंडल ने मंगलाचरण से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने ‘जिन मंदिर जाएंगे, नमो नमो’ कत्थक आदि नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। बेटियां क्यों पराई हुई नाटक के मंचन ने माहौल का भावनात्मक कर दिया। मोनिका जैन मानो की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वंशिका जैन, भूमि जैन, अक्षांश जैन, लक्ष्य, मोक्ष जैन, दिव्यांश जैन, स्वाती, सोना जैन, स्वस्ति जैन, मितुल जैन, निश्चल जैन, अनिका जैन, अनंत जैन ने प्रस्तुतियां दीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएं- फोटो : ETAWAH
विज्ञापन