{"_id":"65b80d12496ace25b60c612a","slug":"the-examinee-saidconfidence-increased-after-listening-to-pm-etawha-news-c-216-1-etw1004-108162-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: परीक्षार्थी बोले... पीएम को सुना तो बढ़ा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: परीक्षार्थी बोले... पीएम को सुना तो बढ़ा आत्मविश्वास
Tue, 30 Jan 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सोमवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राओं का बड़ा समूह जुड़ा। पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुना। जिले के अधिकतर कॉलेज के परीक्षार्थियों ने पीएम का लाइव भाषण सुना। कहा कि पीएम को सुनने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है।
जिले में परीक्षा पर चर्चा के लिए 34 हजार परीक्षार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण करवाया था। हालांकि यूपी बोर्ड की प्रीबोर्ड परीक्षा होने के कारण कुछ स्कूलों में यह कार्यक्रम बच्चों को लाइव नहीं दिखाया जा सका। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज आप भारत के भविष्य की चिंता अपनी परीक्षाओं की चिंताओं के साथ-साथ करने वाले हैं। एक प्रकार से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम मेरे लिए भी परीक्षा है। आप में से बहुत से लोग हैं जो हो सकता है मेरी परीक्षा लेना चाहते हों।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की बात
फोटो 06:: गणेश पांडे
-कक्षा नौ के छात्र गणेश पांडे ने बताया कि उन्होंने पीएम का पूरा भाषण सुना है। इसमें पीएम ने परीक्षा में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करें जैसी कई उपयोगी बातें बताईं।
फोटो 07:: शिफा
कक्षा-10 की परीक्षा देने वाली छात्रा शिफा का कहना है कि वह पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठेंगी। तैयारी भी अच्छी है। पीएम को सुनने के बाद आत्मविश्वास और बढ़ा।
फोटो 08::देवेश कुमार
कक्षा-10 के छात्र देवेश कुमार ने बताया कि पीएम को सुनने के बाद परीक्षा संबंंधि दुविधाएं दूर हुई हैं। कार्यक्रम के जरिए पीएम ने परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाया है।
फोटो 09::गोपाल
कक्षा-नौ के छात्र गोपाल का कहना है कि वह अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। पीएम के बताए नियमों को अपनाकर अच्छे अंक लाने का प्रयास करेंगे।