{"_id":"5da214a58ebc3e93c8166c5b","slug":"the-emergency-of-saifai-university-will-not-go-inadvertently-etawha-news-knp519287739","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह न जा पाएंगे सैफई विवि की इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह न जा पाएंगे सैफई विवि की इमरजेंसी
विज्ञापन
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. (डा.) रमाकांत यादव ने विश्वविद्यालय के पुराने इमरजेंसी ब्लाक, ओपीडी ब्लाक, इमरजेंसीं एवं ट्रामा सेंटर तथा स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में स्थित विभिन्न विभागों जिसमें इमर्जेंसी ब्लाक, रजिस्ट्रेशन काउंटर, हेड इंजरी आईसीयू के साथ ओपीडी ब्लाक के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मरीजों के अतिरिक्त बेवजह इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में घूम रहे लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मरीजों को हर हाल में समय से स्ट्रेचर उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में ट्रामा एवं बर्न सेंटर में केवल जरूरतमंद तथा मरीजों के प्रवेश को सुनिश्चित किया जाएगा। अनावश्यक रूप से ट्रामा एवं बर्न सेंटर में घूम रहे लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रति कुलपति ने मरीजों तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावा वार्डों की बिजली व्यवस्था आदि की समय से रिपेयरिंग का आदेश दिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में महिला मरीजों से उनकी समस्याओं पर जानकारी ली। संख्या से अधिक मरीजों के परिजन होने पर सुरक्षा गार्ड तथा संबंधित स्टाफ को फटकार लगाई।
कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में वाहन स्टैंड और अन्य जगह की साफ-सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों तथा एजेंसी को 15 दिन का समय दिया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रतिकुलपति प्रो. (डा.) रमाकांत यादव के साथ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, सहायक अभियंता कृष्ण पाल सिंह, राजकीय निर्माण निगम से राजीव भदौरिया के अलावा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।