{"_id":"5787d49a4f1c1b027d13f89f","slug":"the-death-of-the-mother-and-son-are-victims-of-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार के कछपुरा चौराहे पर दुर्घटना के बाद रोती परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सरसई नावर (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के कछपुरा चौराहे के पास सवारी के इंतजार में खड़े लोगों को डंपर ने कुचल दिया। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका के देवर-देवरानी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने ब्रेकर और मुआवजे की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। करीब चार घंटे बाद एसडीएम ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव केशौपुर बैनी निवासी शिवराम की पत्नी संगीता (40 ) रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गांव मामन नगरिया गई थी। यहां से घर जाने के लिए गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तीन माह के पुत्र पंकज, देवर जगदीश और देवरानी ज्योति एवं जगदीश की बेटी जाह्नवी के साथ निकली।
विज्ञापन
सभी कछपुरा पुलिया के पास पहुंचे। जगदीश बाइक लिए थे। इन लोगों ने तय किया कि जगदीश व ज्योति बाइक से जाएंगे, जबकि अन्य सभी लोग किसी सवारी से घर चलें। सभी लोग सड़क किनारे सवारी का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
तभी उधर से तेजगति से आया डंपर सभी को कुचलता हुआ निकल गया। पहिए के नीचे आने से संगीता व पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने सड़क पर ब्रेकर बनवाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया।
जाम लगने की सूचना पर भरथना, चौबिया, बसरेहर व वैदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मानें। इसके बाद एसडीएम भरथना प्रमोद तिवारी सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने समझा बूुझाकर करीब चार घंटे बाद रास्ता खुलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।