{"_id":"62264e5a5354ba18505a49bd","slug":"the-count-of-each-circle-will-be-marked-on-the-white-board-etawah-news-knp684406268","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद बोर्ड पर अंकित होगी प्रत्येक चक्र की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद बोर्ड पर अंकित होगी प्रत्येक चक्र की गणना
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना निष्पक्ष कराने के लिए तय समय पर स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। प्रत्येक चक्र की गणना सफेद बोर्ड पर अंकित होगी। सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति एजेंट नहीं बनाए जाएंगे। पोस्टल बैलेट की गणना और डेटा इंट्री का कार्य सावधानी पूर्वक करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन सभागार में मतगणना तैयारियों की बैठक नोडल अधिकारियों के साथ की। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर विभिन्न स्थानों पर टेंट फर्नीचर, बैरिकेडिंग, लाइट, साउंड आदि की व्यवस्था करें।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि मतगणना स्थल के बाहर एवं मतगणना हाल के अंदर पहले से ही साफ-सफाई कराएं। गणना कार्मिकों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक बैलेट पेपर की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मैनपावर, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था करें। मतगणना पंडाल में धूम्रपान प्रतिबंधित है। कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, पानी की बोतल, माचिस, बीड़ी, सिगरेट आदि लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
इस अवसर पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, एडीएम जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ डॉ. भगवानदास, डीआईओएस राजू राणा, एईओ उदय नारायन सिंह, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, समस्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।