फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The cold wave will continue for two more days

Etawah News: अभी दो दिनों तक जारी रहेगा शीत लहर का प्रकोप

Thu, 08 Jan 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The cold wave will continue for two more days
इटावा। जिले में बुधवार को मौसम में मामूली राहत रही। धूप तो निकली लेकिन बर्फीली हवा भी चलती रही। शाम होते ही लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में गलन काफी बढ़ गई है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ हुआ और हल्की धूप निकली लेकिन यह राहत केवल कुछ घंटों की ही रही।
विज्ञापन

शाम ढलते ही एक बार फिर गलन ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट और नमी के चलते सर्दी का असर और गहरा गया है।अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय शर्मा ने सलाह दी है कि इस मौसम में खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि धूप देखकर लापरवाही बरतना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed