{"_id":"69d0121ad1b03e6ae408f8f7","slug":"the-clouds-will-come-and-go-but-the-heat-will-not-subside-etawah-news-c-216-1-etw1004-140371-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बादल तो आते-जाते रहेंगे पर गर्मी कम न होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बादल तो आते-जाते रहेंगे पर गर्मी कम न होगी
विज्ञापन
इटावा। जिले और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह से ही आसमान में तेज धूप निकलने के साथ-साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादलों की लुका-छिपी और तेज धूप के कारण दिन में उमस वाली गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। बादलों की आवाजाही देख किसानों ने गेहूं की कटाई में तेजी लानी शुरू कर दी है।
मौसम विशेषज्ञ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गंगा के मैदानी भागों में आने वाली ठंडी हवाओं पर ब्रेक लग गया है। इसके चलते कानपुर मंडल समेत मध्य उत्तर प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि 10 अप्रैल तक पारे में उतार-चढ़ाव रहेगा। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं रुकने से सूरज के तेवर तल्ख होंगे। हालांकि इस दौरान तेज बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। शाम से रात के बीच अचानक गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।