फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The cloud cover will clear, and the mercury will rise; the temperature is set to reach 34 degrees.

Etawah News: बादलों की ओट छंटेगी, अब चढ़ेगा पारा, 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The cloud cover will clear, and the mercury will rise; the temperature is set to reach 34 degrees.
इटावा। मौसम के तेवर अब धीरे-धीरे बदलने लगे हैं। मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा। अगले छह दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार चार अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आंशिक रूप से बादल रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 33 डिग्री रहेगा। एक अक्तूबर को भी तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर से गर्मी और बढ़ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीन और चार अक्तूबर को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed