{"_id":"573385674f1c1be24c919985","slug":"the-city-s-main-market-was-closed-for-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रहा शहर का मुख्य बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रहा शहर का मुख्य बाजार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 12 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चौराहे पर पुलिस का पुतला फूंकती आक्र ोशित भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की पिटाई से रविंद्र की मौत से गुस्साए परिजनों और क्षेत्रवासियों चार घंटे तक शहर के मुख्य बाजार में जमकर हंगामा किया। तहसील चौराहा पर हथ ठेले पर लाए रविंद्र के शव को रखने के बाद नगर पालिका चौराहा, कोतवाली चौराहा, होमगंज मंडी, बल्देव चौराहा पर ईंट पत्थर और सीढ़ी लगाकर जाम कर दिया गया। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वहीं जो दुकानें खुली थीं, उनको भी हंगामे के साथ भीड़ ने बंद करा दिया।
रविंद्र की मौत पर गुस्साई भीड़ हाथों में लाठी- डंडा लेकर एक बात पर अड़ी हुई थी कि छात्र रविंद्र को पीटने वाले चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा को उनके सपुर्द किया जाए। इस हंगामे के बीच नारेबाजी के साथ पुलिस का पुतला भी फूं का गया।
तहसील चौराहा से साबितगंज रोड पर खुली कुछ दुकानों का सामान भीड़ ने फें कते हुए दुकानें बंद कराई। इसके चलते बाजार के एक- एक दुकानों के शटर नीचे गिर गए और शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। बाजार की यह स्थिति एसएसपी मंजिल सैनी के दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंचने तक रही। शव के चौराहे से हटने के बाद ही बाजार फिर से सामान्य हो सका।
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष के एक लाख के मुआवजे को ठुकराया- इटावा। तहसील चौराहा पर चल रहे हंगामे की जानकारी पर नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक छात्र रविंद्र के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन देते हुए जाम खोलने की अपील की, लेकिन परिजन व भीड़ ने उनकी एक न सुनी और पुलिस विरोधी नारेबाजी जारी रखी।
इस पर नपा अध्यक्ष मौके से वापस चले गए। वह एसएसपी क ी मौजूदगी में एक बार फिर से मौके पर पहुंचे और परिजनों को शासन से पूरी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। एसएसपी व नपा अध्यक्ष के समझाने पर आखिर परिजन मान गए और रविंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया।
शव के पोस्टमार्टम की हुई वीडियो रिकार्डिंग- इटावा। परिजनों के राजी होने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने शव को तुरंत ही पुलिस की ही जीप में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पोस्टमार्टम की पूरी वीडियो रिकार्डिंग की जाए, जिससे आगे जांच में जरूरत पड़ने पर रिकार्डिंग को देखा जा सके। उन्होंने छात्र की मां कुसमा देवी को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय दिलाया जाएगा और जो भी आरोपी है, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एडीशनल एसपी को सौंपी मामले की जांच- इटावा। रविंद्र क ी मौत के मामले की जांच एसएसपी मंजिल सैनी ने एडीशनल एसपी लल्लन सिंह को सौंपी है। साथ ही सीओ सिटी शिवराज सिंह को इसका आईओ बनाया है। चौराहे से जाम खुलवाने के बाद एसएसपी ने कोतवाली पहुंचकर रविंद्र के माता- पिता से बातचीत की और उन्हें अभी तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने मां कुसमा देवी से कहा कि जिले के यह दोनों पुलिस अधिकारी रविंद्र की मौत की बारीकी से जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे। यह जांच रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
कंपाउंडरी से परिवार का भरण पोषण कर रहा था रविंद्र- इटावा। वैसे तो मृतक छात्र रविंद्र आदि सागर अंकली कर विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र था, लेकिन वह इसके साथ- साथ मोहल्ले के पास स्थित डा अमित के प्राइवेट नर्सिंग होम पर कंपांउडर भी था। मां कुसमा देवी के अनुसार 18 वर्षीय रविंद्र उसके चार बच्चों में सबसे बड़ा था। वहीं उससे छोटी बेटी नेमा, बेटा अनिल और सबसे छोटी बेटी आंचल को मिलाकर छह सदस्य हैं।
रविंद्र के पिता गेंदालाल मजदूरी करते हैं, जिससे पूरे परिवार का खर्च नहीं चलता था। रविंद्र दिन में पढ़ाई के बाद शाम को क्लीनिक पर कार्य भी करता था और अपनी तनख्वाह से परिवार के भरण पोषण में पूरी मदद करता था। अब रविंद्र की मौत के बाद उनका यह सहारा छिन गया है।
भाजपा व बसपा नेता भी मौके पर पहुंचे- इटावा। रविंद्र की मौत की सूचना पर भाजपा व बसपा नेता मौके पर पहुंचे और परिजनों को पूरी मदद का आश्वासन दिया। भाजपा से पूर्व विधायक केके राज व अशोक दुबे, सभासद शरद बाजपेई, गगन चतुर्वेदी, कृपा नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे, जबकि बसपा से विधानसभा के घोषित प्रत्याशी रुकुम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का सांत्वना दी। पार्टी नेताओं ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने व शासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
मामले पर क्या कह रही है तकिया चौकी पुलिस- इटावा। रविंद्र की मौत पर आरोपी तकिया चौकी पुलिस का कहना है कि जब चौकी इंचार्ज गश्त पर थे, तभी उन्हें रामलीला मैदान के निकट कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो जुआ खेल रहे पांचों लोग भाग खडे़ हुए, जब उनका पीछा किया तो भाग रहे पांच लोगों में शामिल रविंद्र खेत की मेड़ से दूसरे खेत में कूदा और गिरकर चोटिल हो गया।
रविंद्र व एक अन्य पकड़े गए जुआरी को चौकी लाया गया। इसके बाद परिजनों के चौकी पहुंचने पर उन्हें समझा बुझाकर उनके साथ भेज दिया गया। चौकी पुलिस के अनुसार छात्र को चोट गिरने से आई थी, न की मारपीट से।