फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bus collided with a police jeep patrolling on the highway

हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस जीप को बस ने मारी टक्कर

Fri, 12 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The bus collided with a police jeep patrolling on the highway
ग्राम फूफई स्थित हाइवे पर खड़ी पुलिस की क्षतिग्रस्त टाटा सूमो कार - फोटो : ETAWHA
इकदिल। क्षेत्र के फूफई गांव स्थित हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी (टाटा सूमो) में गुरुवार देर रात आगरा डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी पर सवार दो सिपाही घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल सहकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इकदिल थाना के सिपाही दीपक और हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह गुरुवार रात क्षेत्र में हाईवे पर गश्त कर रहे थे। दीपक गाड़ी चला रहा था। गुलाब उसके बगल की सीट पर बैठा था। रात करीब दो बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर औरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार दोनों सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा कर चालक मौके पर बस छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस को बस के यात्रियों ने बताया कि बस के चालक को झपकी आ रही थी। कई बार चालक को इस पर टोका भी गया था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। यात्रा के दौरान हाईवे पर कई वाहन बस की चपेट में आने से बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख यात्रियों ने बस रुकवाने का भी प्रयास किया था। उसी दौरान हादसा हो गया। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि बस चालक को झपकी आने पर हादसा हुआ है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। जिला अस्पताल में घायल सिपाहियों की हालत स्थिर है।
यात्री एक घंटे से अधिक समय तक रहे परेशान
हाईवे पर हादसा होने के बाद बस से नीचे उतरे और परिचालक को पकड़ लिया गया। परिचालक ने हादसे की जानकारी आगरा के ताज डिपो के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इटावा डिपो में संपर्क किया।

इटावा डिपो की स्टेशन मास्टर रेखा, एआरएम राजीव शर्मा समेत कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक यात्री हाईवे पर खड़े रहे। दूसरी बस आने पर उनको गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed