{"_id":"69654b4cf62f228bbf086e34","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-basement-of-his-house-suspicion-of-murder-etawah-news-c-216-1-etw1005-136219-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक का शव घर के बेसमेंट में लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक का शव घर के बेसमेंट में लटका मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
चकरनगर। थाना सहसों क्षेत्र के कस्बा हनुमंतपुरा में सोमवार को युवक का शव घर के बेसमेंट में लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
रानीपुरा निवासी कृष्ण कुमार (20) तीन दिन पूर्व अपने ताऊ ब्रह्म सिंह दोहरे की मृत्यु की सूचना पर इंदौर से रानीपुरा आया था। शनिवार को वह बाल मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुआ था। रविवार सुबह वह अपने मामा के घर भदौरियन पुरा गया वहां से लौटने के बाद कस्बा हनुमंतपुरा स्थित अपने मकान में अकेला रुक गया।
सोमवार सुबह से युवक का मोबाइल फोन नहीं लगने पर परिजनों को चिंता हुई। सोमवार दोपहर करीब दो बजे परिजन हनुमंतपुरा स्थित मकान पहुंचे जहां बेसमेंट में कृष्ण कुमार का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना तत्काल थाना सहसों पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर अवनीश कुमार सिंह तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।