फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The ambulance asked for 80 thousand, the patient yearned for life

एंबुलेंस वाले ने मांगे 80 हजार, मरीज ने तड़प तड़प कर दी जान

Mon, 10 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The ambulance asked for 80 thousand, the patient yearned for life
सिटी और यूपी आल.....
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक ने मांगे 70 हजार, मरीज की मौत
मैनपुरी से कानपुर ले जाना था कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज
क्रासर
रात 11:20 बजे डीएम को सीयूजी नंबर नहीं उठा
सैफई थाने में बैठे सिपाहियों ने भी नहीं सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊसराहार (इटावा)। मैनपुरी के अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 70 हजार रुपये मांगे। छोटा भाई 40 हजार रुपये देने को तैयार भी हो गया लेकिन चालक तैयार नहीं हुआ। शिकायत लेकर मरीज कर भाई सैफई थाने पहुंचा, वहां बैठे सिपाहियों ने उसे लौटा दिया। रात में डीएम को फोन लगाया तो उनका फोन भी नहीं उठा। मीडियाकर्मी के फोन करने पर सैफई एसओ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक एंबुलेंस चालक भाग चुका था। इस आपाधापी के बीच मरीज ने दम तोड़ दिया।

ऊसराहार निवासी बुजुर्ग लीलावती की 25 अप्रैल कोरोना से सैफई चिकित्सा विवि में मौत हो गई थी। इसके बाद 26 अप्रैल को परिवार के लोगों की जांच कराई गई। 29 अप्रैल को रिपोर्ट आई। इसमें लीलावती के पौत्र उपनीस गुप्ता (35 वर्षीय) समेत परिवार के तीन लोग पॉजिटिव निकले थे। उसी दिन उपनीश की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मैनपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। छोटे भाई विवेक गुप्ता ने बताया कि रविवार रात उपनीश की तबियत और बिगड़ गई। परिजनों ने कानपुर के डॉक्टर से संपर्क किया। मरीज को कानपुर ले जाने के लिए मैनपुरी एंबुलेंस नहीं मिली। इस पर विवेक ने फोन पर सैफई में संपर्क किया। विवेक गुप्ता के अनुसार उसकी एंबुलेंस के संचालक कक्का से मोबाइल नंबर 9457020059 पर बात हुई। मैनपुरी मरीज को कानपुर ले जाने का किराया 15 हजार रुपये मांगा। आधा किराया पहले जमा करने के लिए रविवार रात करीब 9:30 सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के गेट के पास बुला लिया। विवेक चाचा नरेंद्र गुप्ता के साथ वहां पहुंचे। परिजनों को मजबूर देखकर एंबुलेंस चालक ने किराया 70 हजार रुपये कर दिया। विवेक 40 हजार रुपये देने के लिए तैयार भी हो गए लेकिन एंबुलेंस चालक नहीं पसीजा। विवेक सैफई थाने पहुंचे लेकिन वहां बैठे सिपाहियों ने उसे टरका दिया। इसके बाद विवेक ने रात 11:20 बजे चाचा नरेंद्र के मोबाइल नंबर 9084829964 से जिलाधिकारी श्रुति सिंह के सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने कुछ पत्रकारों को फोन किया। एक रिपोर्टर ने 11: 30 बजे सैफई थानाध्यक्ष को फोन पर जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एंबुलेंस का चालक भाग चुका था। इस बीच रात करीब 11:40 बजे मैनपुरी के अस्पताल में उपनीश ने दम तोड़ दिया। माकपा नेता मुकुट सिंह ने एंबुलेंस संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed