फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The allegation of car theft against the inspector turned out to be fake.

Etawah News: दरोगा के खिलाफ कार चोरी का आरोप फर्जी निकला

Mon, 16 Feb 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The allegation of car theft against the inspector turned out to be fake.
- महेवा निवासी महिला ने कन्नौज में तैनात दरोगा के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
विज्ञापन

- साक्ष्य न मिलने के कारण पुलिस अब मामले को रद्द करने की प्रक्रिया में है
संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। महेवा निवासी एक महिला द्वारा कन्नौज में तैनात दरोगा पर कार चोरी का मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस जांच में आरोपों को फर्जी पाया है। चोरी बताई गई कार महिला के नाम नहीं निकली और घटना से संबंधित कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस अब इस मामले को एक्सपंज (रद्द) करने की प्रक्रिया में है।

किसान संगठन से जुड़ी महेवा की निवासी सरिता यादव ने ठठिया थाना, कन्नौज में तैनात उपनिरीक्षक राकेश पटेल के खिलाफ बकेवर थाने में उनकी कार चोरी करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपी उपनिरीक्षक राकेश कुमार पटेल पूर्व में वर्ष 2018 में बकेवर थाने की महेवा चौकी के इंचार्ज रह चुके हैं।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे वराउख चौकी इंचार्ज दयाशंकर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गहनता से जांच की, लेकिन आरोपों के समर्थन में कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने बकेवर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान न तो कोई सीसीटीवी फुटेज मिला और न ही कोई अन्य गवाह सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी बताई गई कार महिला के नाम नहीं
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि जिस कार को चोरी बताया गया है, उसका रजिस्ट्रेशन सुरेंद्र यादव के नाम पर है। सरिता यादव का नाम नॉमिनी में भी नहीं है। महिला द्वारा बताई गई घटना के संबंध में कोई सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इन तथ्यों के आधार पर मामले को फर्जी मानते हुए एक्सपंज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed