फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The agony was heard like a story, the offering of assurance given

सुंदरपुर वार्ड में तपते बैशाख में बाढ़

Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The agony was heard like a story, the offering of assurance given
पानी में डूबा अड्डा श्याम लाल यह कोई नदी या नहर नही है, शहर के नगर पालिका क्षेत्र में अड्डा श्याम ल? - फोटो : ETAWAH
इटावा। सदर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच सुंदरपुर के मोहल्ले वार्ड के अड्डा श्यामलाल को जाने वाले मुख्य मार्ग में घुटनों के ऊपर तक जलभराव है। सड़क पर 100 मीटर से अधिक दूरी में गंदा पानी भरा है। मोहल्ले में जाने का यही मुख्य रास्ता है। लोगों को गंदे के बीच से निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के अविनाश कुशवाहा, पातीराम, अशर्फी लाल, अमित कुमार, रामाधार सिंह, सत्यनारायण ने बताया कि इस मार्ग को इटावा- कन्नौज स्टेट हाईवे का दर्जा मिला है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से सुंदरपुर रेलवे फाटक से 200 मीटर दूरी तक तीन साल से जलभराव है। पानी के बीच से किसी तरह दोपहिया और चार पहिया चालक वाहन निकालते हैं। गिरने से अक्सर जख्मी भी हो जाती हैं।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी ने कहा कि समस्या का निदान कराना चाहते हैं लेकिन जलनिकासी के लिए उचित प्वाइंट नहीं मिल पा रहा है। पंप लगवाकर गंदा पानी निकलवाने और सफाई के निर्देश सफाई निरीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव वाली सड़क के पास नाला बनवाने और सड़क की मरम्मत के लिए कई बार बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रख चुका हूं। किंतु उनके प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। -श्याम सिंह, सभासद
शनिवार को पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया गया है। मोहल्ले में गंदा कहीं ले जाने की गुंजाइश नहीं है। पानी का ढाल रेलवे लाइन की ओर है। डीएम के साथ सड़क का निरीक्षण किया था। पास में राजस्व विभाग की जगह पड़ी है। उसमें तालाब खुदवाकर पानी पहुंचने के बारे में विचार किया जा रहा है। रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालकर पानी लाय जाएगा। इस दिशा में प्रयास चल रहा है। -नौशाबा फुरकान अध्यक्ष नगर पालिका
व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा था। ज्ञापन में जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है।

फिसलने से बालिका घायल
मोहल्ला निवासी भट्टा मजदूर महिला की 10 वर्षीय चंदा शनिवार को सड़क कि किनारे से निकलने का प्रयास कर रही थी। कीचड़ में फिसलने से वह गिर गई। इससे उसकी काफी चोटें आईं हैं। आसपास के लोगों ने बालिका को उठाया और मां ने उसका उपचार कराया।

जलभराव में फिसले बाइक सवार। संवाद

जलभराव में फिसले बाइक सवार। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed