{"_id":"644585c1704ed564dc0bcc24","slug":"thakur-ji-shringar-etawha-news-c-12-1-195346-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ठाकुर जी का किया शृंगार, चरण दर्शन के लिए लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ठाकुर जी का किया शृंगार, चरण दर्शन के लिए लगी कतार
Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
इटावा। छैराहा स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर फूल बंगला सजाया गया। ठाकुर जी का आकर्षक शृंगार किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के चरण दर्शन किए।
अक्षय तृतीया पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के चरण दर्शन इसी दिन होते हैं। इसी तर्ज पर शहर के वृंदावनधाम कहे जाने वाले श्री राधा बल्लभ मंदिर में भी आयोजन किया गया। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद महाराज ने ठाकुर जी का सुबह चंदन से लेपन किया। उन्हें आकर्षक वस्त्र धारण कराए।
इस मौके पर मंदिर में महिला मंडल ने भजन-कीर्तन किया। रात करीब 10 बजे तक श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन करने मंदिर पहुंचते रहे। उन्हें भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। महंत ने कहा कि अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है। इस दिन किया गया कार्य अक्षय रहता है।