{"_id":"f4c018d5f30d42886326b98dfb92d727","slug":"tension-in-basreher-water-pouring-in-ballet-box-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसरेहर में बवाल, बैलेट बाक्स में डाला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसरेहर में बवाल, बैलेट बाक्स में डाला पानी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बसरेहर ब्लाक में जमकर बवाल हुआ। बसरेहर क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर बैलेट बाक्स में पानी डाल दिया गया। वहीं फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। बैलेट बाक्स में पानी डालने के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कई जगहों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर डीएम, एसएसपी से पुनर्मतदान की मांग की गई। भारी हंगामे और तनातनी के बीच बसरेहर ब्लाक में 61.82 प्रतिशत और सैफई में 66.77 फीसदी वोट पड़े। दोनों ब्लाकों में कुल 64.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत मंगलवार को बसरेहर व सैफई ब्लाक क्षेत्र में मतदान हुआ। बसरेहर में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीट और सैफई क्षेत्र में एक जिला पंचायत सीट के लिए मतदान हुआ। सैफई क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ जबकि बसरेहर क्षेत्र में दिनभर गहमागहमी रही।
विज्ञापन
बसरेहर क्षेत्र के गोरादयालपुर मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान होने का आरोप लगाकर पुनर्मतदान की मांग की गई। इस कारण वहां पर कुछ देर के लिए मतदान कार्य बाधित हो गया था। मौके पर पहुंचे डीएम डा. नितिन बंसल और एसएसपी मंजिल सैनी से लोगों ने पुनर्मतदान की मांग उठाई।
डीएम, एसएसपी ने मांग को ठुकराते हुए मतदान शुरू कराया। मगर उनके वहां से जाते ही कुछ लोगों ने बैलेट बाक्स में पानी डाल दिया। फलस्वरूप वहां मतदान बंद हो गया। गोरादयालपुर में मतपेटिका में पानी डालने के आरोप में पुलिस ने ग्राम कटैयापुर से भाजपा नेता मनीष यादव पतरे को गिरफ्तार किया है।
वहीं चौपुला व बरालोकपुर के बीच पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी बृजवीर सिंह यादव लाला सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। उन पर आरोप है कि उनकी गाड़ी के चालक के पास से तमंचा तथा गाड़ी में शराब बरामद हुई है। मतदान केंद्र गंगापुरा, बसरेहर में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए।
उनके बीच विवाद होने लगा। सूचना पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को खदेड़ दिया। बसरेहर में लगाए गए प्रत्याशियों के बस्तों के समीप मौजूद भीड़ को देखकर डीएम एसएसपी ने बस्तों को हटवाया तथा मौजूद लोगों को खदेड़ दिया।
कर्री मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ। यहां पर कम उम्र के तीन लड़कों को फर्जी मतदान करते हुए पकड़ा। बसगवां मतदान केंद्र पर भी फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। आशानंदपुर में फर्जी मतदान को लेकर एजेंटों के मध्य विवाद हुआ।
समर्थक भी आमने सामने आ गए। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। भ्रमण के दौरान डीएम एसएसपी ने एक स्थान पर सपा का झंडा लगी लग्जरी कार पर काले शीशे देख उसको चेक किया तो उसमें से दो लाइसेंसी रायफलें तथा कारतूस मिले। एसएसपी ने गाड़ी को चौबिया थाने में पहुंचवाकर सीज कराया।
बसरेहर के दो बूथों पर होगा पुनर्मतदान
बसरेहर ब्लाक क्षेत्र के गोरादयालपुर मतदान केंद्र के दो बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। इन दोनों बूथों पर मंगलवार हुए मतदान के दौरान मतपेटिकाओं में पानी डाल दिया गया था।
एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिटर्निंग आफीसर डीएम नितिन बंसल ने उक्त् मतदान केंद्र के बूथ संख्या 53 व 54 पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की है। रिटर्निंग आफीसर ने उक्त बूथों की रिपोर्ट प्रेक्षक को दी है। प्रेक्षक के माध्यम से यह रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास भेजी गई है।