{"_id":"573b642f4f1c1b595fac72a9","slug":"temprature-reaches-46-2nd-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में दोबारा 46 पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई में दोबारा 46 पर पहुंचा पारा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Wed, 18 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में शहर के मुख्य बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का तापमान मंगलवार को दोबारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा। सुबह से ही सूर्य देव के कड़े तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह साढे़ सात बजे तापमान 35 डिग्री था जो 10 बजे 40 डिग्री पार हो गया। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जो लोग बाहर निकले वह छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन
मई के पहले सप्ताह में तापमान में अचानक हुई बढ़ोत्तरी से पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जिसके बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन पिछले दो दिन से तापमान एक बार फिर से ऊपर चढ़ने लगा। रविवार को तापमान 44 डिग्री था। सोमवार को तापमान की सुई 44 पर अटकी रही। मंगलवार को तापमान ने एक बार फिर से जोर पकड़ा और पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा चढ़ने से लोगों का सड़क पर चलना दूभर रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने छाते और अंगौछे का सहारा लिया। इसके बाद भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन