{"_id":"6446cda171fb6a434d0cf7f4","slug":"temprature-down-11-degree-etawha-news-c-12-1-197982-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश से तीन दिन में 11 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश से तीन दिन में 11 डिग्री लुढ़का पारा
Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
इटावा। मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने से पारा 11 डिग्री लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान 41 से 31 डिग्री पर पहुंच गया है। सोमवार को भी शहर में तीन घंटे तक बारिश हुई। वहीं कहीं-कहीं ओले भी गिरे।
शहर में बारिश के साथ बकेवर और लखना क्षेत्र में ओलावृष्टि से सोमवार को पारा दो डिग्री लुढक गया। खेत में फसलों को भारी नुकसान हुआ। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बादल छाये रहे। दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक बारिश हुई। न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बदलते मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। तीन दिन में रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 800 मरीज पहुंचे। यही स्थिति सैफई मेडिकल कॉलेज की भी रही।