फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   temprature 3 degree down due to fog

कोहरे ने दी दस्तक, पारा तीन डिग्री लुढ़का

Tue, 29 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
temprature 3 degree down due to fog
शहर के एसएसपी चौराहे पर छाई कोहरे की चादर। - फोटो : अमर उजाला

जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। सड़कों पर इस कदर धुंध छा गई कि वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। दोपहर में गुनगुनी धूप खिली लेकिन शाम होते ही एक बार फिर कोहरा छा गया। लोग जैकिट और मफलर में दिखाई दिए।

विज्ञापन

मंगलवार भोर जब लोग सोकर उठे तो मौसम सामान्य था लेकिन सुबह सात बजे अचानक ही कोहरा छाने लगा और कुछ ही देर में घने कोहरे की चादर ने शहर को ढक लिया। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28 डिग्री हो गया। जबकि एक दिन पूर्व तक शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। कोहरा इतना घना था कि दो पहिया वाहनों से लेकर कार, ट्रक, बस सभी के चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। मौसम में आए इस बदलाव के बाद मंगलवार को पहली बार शहर में लोग दिन के समय में भी स्वेटर और जैकिट पहने दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed