फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenagers got vaccinated with enthusiasm

किशोरों ने उत्साह संग लगवाया टीका

Fri, 21 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teenagers got vaccinated with enthusiasm
इटावा। जिले में किशोरों का टीकाकरण अभियान शुक्रवार को जारी रहा। इस दौरान उत्साहित किशोरों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

उधर, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैंवरा में 15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए वृहद कोविड़ 19 वैक्सीन टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरों का आरटीपीसीआर एवं एंटीजन जांच भी की गई।
कैंप का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने किया। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने स्वयं सर्वप्रथम आरटीपीसीआर टेस्ट करवाकर छात्रों के मन में बैठी भ्रांति और डर को दूर किया।
इसके बाद लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट करवाए। एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. अजय कुमार यादव ने कैडेट्स राहुल कुमार के साथ लगभग 26 ने आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप संचालन में डॉ. राजीव कुमार विश्नोई एवं डॉ. लाल बाबू निराला ने ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश को पूर्ण किया। इस मौके पर डॉ. नीलम यादव, डॉ. रेणु यादव, डॉ. बोनी भुनिया, डॉ. सुरेश यादव, डॉ. शिवमंगल यादव आदि प्राध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने विभागों के पात्र छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया।
इस मौके पर डॉ. प्रतिभा यादव, लोकेश कुमार, आशीष कुमार चतुर्वेदी, संगीता देवी ने सहयोग किया। उधर, शुक्रवार को 17 चिकित्सकों, 31 महिलाएं और चार बच्चों समेत 91 कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें 60 ग्रामीण व 17 शहरी क्षेत्र में मिले, जबकि तीन अन्य जनपदों के हैं। सबसे ज्यादा 23 चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में मिले। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या अब 862 हो गई है।

यहां मिले संक्रमित
चितभवन, महेवा में तीन-तीन, जिला कारागार, जिला अस्पताल कैंपस, रेलवे स्टेशन इटावा, फेंड्स कालोनी, बिजौली, सैफई, अड्डा पाय में दो-दो, पीएसी बटालियन, एसएसपी चौराहा, जेल कालोनी, मड़ैया ख्यालीराम, जीजीआईसी, श्याम नगर, अर्जुन नगर, कोकपुरा, प्रतापपुरा, जसवंतनगर, पूर्व माध्यमिक कंधेरी चकरनगर, नगला मूंज, कैस्त, बलरई, सिसहाट, बढ़पुरा, ईंट भट्ठा, बड़ौदा बैंक, पीहरपुर बलरई, जसवंतनगर, नगला बुधु, गिरधारीपुरा-भरथना, नगला जगे, खेड़ा हेलू, जसवंतनगर में एक-एक संक्रमित मिले।
कोरोना मीटर
नए संक्रमित-91, कुल संक्रमित-862, भर्ती-सात, मौत-दो, स्वस्थ-43, सक्रिय केस-566
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed