फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenagers first, frontline workers a booster dose

कोकिशोरों को पहली, फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज

Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teenagers first, frontline workers a booster dose
पुलिस लाइन में बूस्टर डोज लगवाते एसएसपी जयप्रकाश सिंह - फोटो : ETAWAH
इटावा/भरथना/जसवंतनगर। शहर व जनपद के कई कालेजों में 15 से 17 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाए जाने का सिलसिला सोमवार को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को 4,226 किशोरों को कोरोनारोधी कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। उधर, सोमवार से फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज लगने का काम भी शुरू हुआ।
जनपद के कालेजों में लगातार सात दिन से लगाए जा रहे कोरोनारोधी टीकाकरण कार्य के तहत सोमवार को भी खराब मौसम के चलते किशोरों ने अपने-अपने कालेजों में टीकाकरण करवाया।
हालांकि, इस दौरान कस्बा बसरेहर स्थित रणवीर सिंह इंटर कालेज में वैक्सीन लगवाने के बाद तीन छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले सीएचसी बसरेहर फिर से वहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से इलाज करने के बाद सभी घर चली गईं।
विज्ञापन

इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि तीन छात्राओं में दो खाली पेट थीं और एक छात्रा ऑयली फूड खाकर आई थी।
बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद खाली पेट एक छात्रा को चक्कर आने व दूसरी के सिरदर्द होने की शिकायत हुई, जबकि ऑयली फूड खाने वाली छात्रा के पेट में गैस बनने से परेशानी हुई। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद में तीनों को घर जाने दिया गया। उधर, सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि छात्राओं के खाली पेट वैक्सीन लगवाने की वजह से उन्हें गैस की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
वैक्सीन लगने से वह घबरा भी गई थीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है खाली पेट वैक्सीन कतई न लगवाएं। वहीं, उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि जनता इंटर कालेज कुंडेश्वर में 120, इकदिल स्थित ज्ञानचंद्र इंटर कालेज में 130, महानेपुर स्थित रानीदेवी इंटर कालेज में 80 व मानिकपुर मोड़ स्थित बीडीसी इंटर कालेज में 40 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया।
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में मेगा वैक्सीनेशन में 452 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। प्रधानाचार्य कमल कुमार ने बच्चों को बताया कि वैक्सीन लगने से वह सुरक्षित रहेंगे।
उन्होंने बच्चों को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान मास्क लगाकर बैठने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया।
स्कूल में नर्स मिथिलेश चौधरी, दीपिका त्रिपाठी, तृप्ति, दुर्गा देवी, सोफिया अकबर, निशा, ज्योति तिवारी, सुमन ने उत्साहित बच्चों को वैक्सीन लगाई। विद्यालय प्रबंधक सतीश कुमार, डायरेक्टर मयंक यादव ने किशोरों के भारी संख्या में पहुंचने पर हर्ष जताया है।
बालोदय इंटर कॉलेज में 60 किशोर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना की स्वास्थ्य टीम में विपिन कुमार ने टीकाकरण किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव, प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव, मंजू शर्मा, वैशाली मिश्रा, हरिओम यादव, विशाखा शर्मा, अभय शर्मा, दीक्षा यादव, दिव्या यादव, शिवानी शर्मा व प्रियंका आदि मौजूद रहे।
जसवंतनगर के चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज ने जनपद में टॉप पर रहा। कॉलेज में 1300 विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवाकर एक रिकॉर्ड बनवाया। विद्यालय को डीएम ने नकद धनराशि के साथ प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।
इस सफलता पर कालेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव को स्थानीय सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वजीत सिंह ने बधाई दी है।
फ्रंटलाइन वर्करों ने उत्साह से लगवाई बूस्टर डोज
इटावा। नौ माह पूर्व कोरोनारोधी दूसरी डोज लगवा चुके वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों ने उत्साह से बूस्टर डोज लगवाई। खराब मौसम के बावजूद बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी जिला अस्पताल व मेडिकल केयर यूनिट व फ्रंटलाइन वर्कर पुलिस लाइन पहुंचे।
पुलिस लाइन में एसएसपी जय प्रकाश, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, आरआई किश्वर अली आदि ने बूस्टर डोज लगवाई। जिला अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर्स व स्वास्थ्य कर्मियों ने भी बूस्टर डोज लगवाई।
जिला अस्पताल में महिला सीएमएस डॉ. कजली गुप्ता, नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. शांतनु निगम, डॉ. सोनाली विश्वास, डॉ. रिचा चौधरी, डॉ.अतुल कुलकर्णी ने बूस्टर लगवाया।
डाक्टर समेत 23 कोरोना संक्रमित और मिले
इटावा। जिले में सोमवार को आठ महिलाओं समेत 23 कोरोना संक्रमित और मिलने से संख्या बढ़कर 77 हो गई है। संक्रमितों में दो प्रशासनिक अधिकारी, चार डाक्टर भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा चिकित्सा विवि सैफई में 16 कोरोना संक्रमित मिले। शहर के ट्रांजिट हॉस्टल में महिला प्रशासनिक अधिकारी पति समेत संक्रमित मिलीं, जबकि चिकित्सा विवि सैफई के चार डाक्टर समेत 16 संक्रमित मिले।
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि अभी तक मिले 77 संक्रमितों में दो चिकित्सा विवि सैफई व एक कानपुर में भत्री है। अन्य सभी होम आइसोलेट हैं। उन्होंने विशेष सावधानी बरतते हुए मास्क लगाने के अलावा भीड़भाड़ से बचने की लोगों को सलाह दी है।
सीएचसी अधीक्षक मिले कोरोना संक्रमित
चकरनगर। सीएचसी राजपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. शशांक चौधरी के कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य अमले में हलचल पैदा हो गई है। संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का एंटीजन टेस्ट कराया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि पॉजिटिव निकले डाक्टर को होम आइसोलेट किया गया है। संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच करवाई जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सक पॉजिटिव निकलने से महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सक ने रविवार को हनुमंतपुरा पीएचसी पर आरोग्य मेले में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था।

जिला अस्पताल में टीका लगवातीं नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित

जिला अस्पताल में टीका लगवातीं नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित- फोटो : ETAWAH

चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज में वेक्सीनेशन करवाती छात्रा

चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज में वेक्सीनेशन करवाती छात्रा- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed