{"_id":"629d00bd155bf13b7101c8fa","slug":"teenager-went-missing-to-get-sister-s-paper-etawah-news-knp700817476","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन का पेपर दिलाने गया किशोर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन का पेपर दिलाने गया किशोर गायब
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। मैनपुरी जिले के महाविद्यालय में बड़ी बहन को बीएससी की परीक्षा दिलाने गया ऊसराहार क्षेत्र का किशोर शनिवार को लापता हो गया। पिता ने किशनी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को किशोर के मोबाइल की लोकेशन मथुरा में मिली है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के पत्तापुरा गांव के राजेश की बेटी जयति मैनपुरी के कुसमरा के जेके महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार को उसका पेपर था। छोटा भाई गौतम (15) बाइक से परीक्षा दिलाने ले गया था। जयति परीक्षा देने महाविद्यालय में चली गई। शाम पांच बजे बाहर निकली तो गौतम लापता था, उसकी बाइक बाहर खड़ी थी। पता न चलने पर जयति ने फोन पर पिता को सूचना दी। कुसमरा पहुंचकर परिजनों ने तलाश की लेकिन गौतम का पता नहीं चला। इसके बाद किशनी थाने में सूचना दी। किशनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।
रविवार शाम किशोर के मोबाइल फोन की लोकेशन मथुरा में मिली है। परिजनों के साथ पुलिस की टीम को वहां भेजा गया है।