फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager killed in car collision

कार की टक्कर से किशोर की मौत

Wed, 15 Feb 2017 10:41 PM IST
इटावा
इटावा Updated Wed, 15 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed in car collision
जसवंतनगर में किशोर की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
  थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर तेजी से जा रही कार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पीसीएफ  के चेयरमैन अंकुर यादव के समझाने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन


  ग्राम नगला ताल निवासी विश्राम सिंह यादव का 15 वर्षीय पुत्र सीटू कस्बे के बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से गांव जा रहा था। बुधवार की सायं लगभग साढ़े पांच बजे सियाराम कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इन्होंने हाईवे जाम कर दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर क्षेत्राधिकारी विजय बहादुर व प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वह जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। सूचना पर पीसीएफ  के चेयरमैन अंकुर यादव घटनास्थल पर आ गए। इन्होंने मृतक के परिवारीजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed