फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager jumped into canal after quarrel with neighbor

Etawah News: पड़ोसी से कहासुनी के बाद नहर में कूदी किशोरी

Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumped into canal after quarrel with neighbor
इटावा। महेवा के ग्राम मेहंदीपुर की किशोरी ने पड़ोसी से कहासुनी के बाद बहेड़ा नहर पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन गोताखोरों से तलाश कर रहा है। रात तक किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका था। गांव के बाबू सिंह की 15 वर्षीय बेटी मनीषा महेवा इंटर कालेज की दसवीं की छात्रा थी। मंगलवार देर शाम पड़ोस के युवक नंदू से उसकी घर के बाहर से पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध किशोरी साइकिल उठाकर गुस्से में बहेड़ा नहर के पुल पर चली गई। यहां साइकिल खड़ी करके नहर में कूद गई। सूचना पर एसआई राजकुमार व क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर चौबे पहुंच गए। नहर में पानी कम करने के लिए सिंचाई विभाग से संपर्क किया गया। वहीं तलाश के लिए गोतखारों को लगाया गया है। सूचना पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने भी घटना की जानकारी ली है। रात करीब नौ बजे तक किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed