फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager dies in suspicious circumstances, body thrown in river

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, शव नदी में बहाया

Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in suspicious circumstances, body thrown in river
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम खदिया निवासी एक किशोरी (14) की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को देर रात मौत हो गई। पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि किशोरी की हत्या कर शव को एक बोरे में बंद करके परिजनों ने यमुना नदी में बहा दिया है।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और किशोरी के शव की तलाश शुरू कर दी, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी किशोरी का शव बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में किशोरी के शव की तलाश कर रही है। किशोरी के मौत के बाद से परिजन घर से फरार हैं। किशोरी की मां ने किशोरी की मौत की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम खदिया निवासी रक्षपाल सिंह की बेटी शीतल बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे वैक्सीन लगवाकर घर लौटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर शाम परिजनों ने गुपचुप ढंग से किशोरी का शव बोरे में बंद कर यमुना नदी में बहा दिया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद किशोरी का पिता और अन्य लोग फरार हो गए। मृतका की मां मिथलेश देवी का कहना है कि उसकी बेटी तीन बजे कोरोना की वैक्सीन लगवाकर घर आई थी।
उसके बाद वह खेत पर घास लेने चली गई थी। वापस लौटने पर उसने बेटी को मृत अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकता देखा। जिसके कारण वह बेहोश हो गई, उसके बाद उसे यह पता नहीं शव कौन ले गया।
एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जो बातचीत की है, उसके अनुसार प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, हत्या की आशंका से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है।

बताया कि शव की खोजबीन की जा रही है। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी निकलेगा, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
उधर, एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि किशोरी की मां ने किशोरी की मौत की बात स्वीकार की है। अन्य परिजन घर से फरार हैं, जिनको पुलिस तलाश कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed