{"_id":"69fe243a61a3b568580334a4","slug":"teenager-dies-after-car-hits-bike-etawah-news-c-216-1-etw1005-142475-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कार ने बाइक को मारी टक्कर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कार ने बाइक को मारी टक्कर किशोर की मौत
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया के चौपला के पास शुक्रवार देर शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपती समेत बेटे को टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान 10 साल के बेटे की मौत हो गई।
शुक्रवार को दिनेश (35) निवासी ग्राम नगला बांध थाना किशनी जनपद मैनपुरी बाइक से परिवार समेत इटावा रिश्तेदारी में आए थे। देर शाम साढ़े सात बजे वह पत्नी नीतू (32) व बेटा लकी (10) के साथ घर लौट रहे थे। वह अभी थाना चौबिया के चौपला स्थित एक राइस मिल के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया।
तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। जहां देर रात बेट लकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि नीतू और दिनेश की हात भी गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइख सवारों के परिजनों को हादसे की सूचना कर दी गई है। फिलहाल गाड़ी नंबर से टक्कर मारने वाली कार के मालि का पता किया जा रहा है।