{"_id":"65357457203146ea9606b9f4","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-etawha-news-c-216-1-etw1001-4309-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के सिरसा गांव में किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी अपनी बहन के साथ मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चली गई थी। शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें आगरा कैंट से खोजकर परिजनों को सौंप दिया था।
सिरसा गांव निवासी इंद्रजीत की 14 वर्षीय पुत्री दीक्षा रविवार की दोपहर 12 बजे घर के ऊपर स्थित एक कमरे में अपनी मां से नहाने की बात कह कर गई थी। लेकिन जब वह एक घंटे तक वह वापस नीचे नहीं आई तो उसकी मां ऊपर पहुंची। कमरे में जंगले में झांककर देखा तो वह पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर सीओ अतुल प्रधान व थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी पहुंचे और कमरे को खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जिन्होंने शव के नमूने लिए। घर का काम नहीं करने पर मां के डांटने पर शुक्रवार सुबह आठ बजे दीक्षा अपनी बहन के साथ घर छोड़कर चली गई थी। शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें आगरा कैंट से बरामद कर परिजनों को सौंपा था। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, कि किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया है।