{"_id":"6269863b48cc7238ae27a147","slug":"teenager-attacked-for-refusing-to-feed-animals-great-grandmother-dies-in-shock-etawah-news-knp693667684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर चराने से मना करने पर किशोर पर हमला, सदमे में परदादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर चराने से मना करने पर किशोर पर हमला, सदमे में परदादी की मौत
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। खेत में मक्के की फसल चराने से रोकने पर तीन सगे भाइयों ने गांव के ही किशोर को पीटकर अधमरा कर दिया। किशोर को गंभीर हालत में सैफई की मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। उधर, पौत्र की हालत गंभीर सुनकर सदमे में परदादी रामवती (80) की मौत हो गई।
सैफई थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी मनमोहन का 15 वर्षीय बेटा आशीष मंगलवार शाम जानवर चराने जा रहा था। उसने देखा कि गांव के ही तीन सगे भाई उसके खेत में खड़ी मक्का की फसल जानवरों से चरा रहे हैं। आशीष ने इसका विरोध किया तो तीनों भाइयों ने गाली गलौज कर उसे भगा दिया। वह डरकर खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठ गया।
तभी तीनों भाइयों ने उस पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी। आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।