फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager attacked for refusing to feed animals, great-grandmother dies in shock

जानवर चराने से मना करने पर किशोर पर हमला, सदमे में परदादी की मौत

Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager attacked for refusing to feed animals, great-grandmother dies in shock
सैफई (इटावा)। खेत में मक्के की फसल चराने से रोकने पर तीन सगे भाइयों ने गांव के ही किशोर को पीटकर अधमरा कर दिया। किशोर को गंभीर हालत में सैफई की मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। उधर, पौत्र की हालत गंभीर सुनकर सदमे में परदादी रामवती (80) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी मनमोहन का 15 वर्षीय बेटा आशीष मंगलवार शाम जानवर चराने जा रहा था। उसने देखा कि गांव के ही तीन सगे भाई उसके खेत में खड़ी मक्का की फसल जानवरों से चरा रहे हैं। आशीष ने इसका विरोध किया तो तीनों भाइयों ने गाली गलौज कर उसे भगा दिया। वह डरकर खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठ गया।
विज्ञापन

तभी तीनों भाइयों ने उस पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी। आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed