फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenage parents and brother's blood samples were sent

किशोरियों के मां-बाप और भाई के ब्लड सैंपल भेजे गए

Mon, 23 Oct 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 23 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenage parents and brother's blood samples were sent
blood sugar

बकेवर। दो किशोरियों के शवों की पुख्ता पहचान के लिए पुलिस ने सोमवार को दोबारा नसीरपुर बोझा से लापता किशोरियों के मां-बाप व भाई का ब्लड सैंपल लिए। ब्लड सैंपल लखनऊ परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पिछली बार भेजे गए ब्लड सैंपल रास्ते में खराब हो गए थे। इस बार मां-बाप दोनों के ब्लड सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन


   सहसों थाना क्षेत्र के क्वारी नदी के पुल के नीचे दो अज्ञात किशोरियों के शव करीब डेढ़ माह पूर्व मिले थे। जिनमें से एक कीपहचान कानपुर देहात के अकबरपुर थाना की रानियां चौकी क्षेत्र की लापता युवती के रूप में हुई थी। बाद में वह नासिक में जीवित मिल गई। इसके बाद दोनों अज्ञात शवों के बकेवर थाना क्षेत्र के नसीरपुर बोझा गांव से अप्रैल से लापता दो चचेरी बहनों पल्लवी व कॉजोल के परिजनों ने अपनी पुत्रियों के शवों के होने का दावा किया।
विज्ञापन


सहसों पुलिस ने शवों की पुख्ता पहचान के लिये डीएनए परीक्षण कराने का निर्णय लिया। करीब 15 दिन पूर्व तत्कालीन सहसों थानाध्यक्ष मनोज परमार ने बकेवर थाना के नसीरपुर बोझा गांव से लापता युवतियों पल्लवी व काजोल की मां के ब्लड सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे थे। जो रास्ते में खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सहसों पुलिस ने सोमवार को शवों की पहचान के लिये लखनऊ प्रयोगशाला के निर्देशानुसार पल्लवी की मां राजेन्द्री देवी व पिता प्रमोद कुमार के व काजोल की मां अरुणा देवी व भाई शशांक के ब्लड सैंपल जिला अस्पताल में लिए। करीब दस दिन पहले एक युवती काजोल के पिता हीरा सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।


इस कारण पिता की जगह मां के साथ भाई का ब्लड का सैंपल लिया गया। पिछली बार बॉक्स में बर्फ घुलने के कारण ब्लड सैंपल खराब हो गए थे। एसओ सहसों उपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी ब्लड सैंपल को लेकर नया बॉक्स लेकर पर्याप्त मात्रा में बर्फ रखवाकर भेज गए हैं। थाने का सिपाही श्रीकांत सचान सैंपल को लेकर डीएनए परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला गए हैं। जिससे शवों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed