फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenage girl carrying water falls to her death

Etawah News: पानी लेकर जा रही किशोरी की गिरकर मौत

Thu, 14 May 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl carrying water falls to her death
जसवंतनगर। ग्राम निलोई में बुधवार शाम खेतों पर पानी लेकर जा रही किशोरी की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे ग्राम निलोई निवासी किसान हरनाथ सिंह की पुत्री सलोनी (15), पिता के लिए खेत पर पानी लेकर जा रही थी। बताया गया है कि खेतों की ओर जाने वाले रास्ते में जलभराव था। इसी दौरान वह ऊपर बने मेड़ से होकर पक्की सड़क की ओर चढ़ने लगी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी।
गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सलोनी के पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका चार बहनें और एक भाई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मां मिथिलेश व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई कृष्ण कुमार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed