{"_id":"301ee472be4f73e48a37e096573a7e0c","slug":"teachers-demonstration-in-protest-mdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के विरोध में टीचरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम के विरोध में टीचरों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 25 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन अवकाश में मिडडे-मील व्यवस्था संचालित किए जाने के आदेश का टीचर कड़ा विरोध कर रहे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले टीचरों ने कचहरी में प्रदर्शन किया। टीचरों ने इसे शासन का तुगलकी फरमान बताया। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह संगठन के पदाधिकारियों सहित टीचर कचहरी स्थित वट वृक्ष के नीचे जमा हुए। टीचरों ने शासन के इस आदेश पर कड़ा विरोध जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने शासन के आदेश की तीव्र भर्त्सना की और उसे अनुचित व अव्यवहारिक बताया।
विज्ञापन
कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश में भी शिक्षकों को जनगणना, आपदा राहत व चुनाव के अलावा अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा गया है। फिर भी शासन ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया। इससे पूरे प्रदेश के बेसिक शिक्षक हलाकान हैं। उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी के चलते छात्र-छात्रा सिर्फ एमडीएम के लिए विद्यालय नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
वट वृक्ष के नीचे प्रदर्शन करने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान जिला मंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष साधो सिंह यादव, ऑडीटर शशिभूषण, अध्यक्ष ताखा बृजेश यादव, अध्यक्ष जसवंतनगर विनोद यादव, अध्यक्ष सैफई संजीव यादव, सुरेंद्र यादव, गोविंद सिंह चौहान, जयवीर सिंह भदौरिया, रविंद्र यादव, पवन यादव, संजीव कुमार, विनय कुमार, विपिन मिश्रा, कौशलेंद्र यादव, सुशील यादव, महेंद्र सिंह कामना सिंह, मंजू भदौरिया आदि मौजूद रहे।