फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teachers council schools are on strike

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर रहे

Thu, 17 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers council schools are on strike
प्राथमिक विद्यालय शांति कालोनी में लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की हड़ताल से बुधवार को स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप रहा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर तालाबंदी की। जिले से बड़ी तादाद में शिक्षक लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने चले गए।
विज्ञापन



प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर लखनऊ में आज शिक्षकों का धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने सभी शिक्षकों से सामूहिक अवकाश लेकर विद्यालयों में तालाबंदी कर लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया था।
विज्ञापन



इस आह्वान का जिले में खासा असर दिखाई दिया। शहर एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में तालाबंदी रही। शिक्षक पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। बेसिक शिक्षा परिषद  ने भी हड़ताल को देखते हुए 16 मार्च को होने वाली परिषदीय परीक्षा टाल दी थी। अब आज होने वाली परीक्षा 21 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, चकरनगर में शिक्षकों की हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। शिक्षामित्र से अध्यापक बने अध्यापकों ने किया  काम जबकि पुराने अध्यापक हड़ताल पर रहे। इसी प्रकार भरथना, महेवा, बसरेहर, ताखा, जसवंतनगर एवं सैफई में अधिकांश विद्यालयों में तालाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed