फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teacher would never retire : Biio

टीचर कभी रिटायर नहीं होता: बीईओ

Fri, 15 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 15 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teacher would never retire : Biio

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। सेवाकाल में वह

विज्ञापन
छात्रों का भविष्य संवारता है। रिटायर होने के बाद समाज का मार्गदर्शन करता है। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) महेवा गजेंद्र सिंह ने ग्राम उझियानी स्थित जूनियर हाईस्कूल में अवकाश प्राप्त शिक्षकों के विदाई समारोह में कही।

प्रधानाध्यापक ईश्वर नारायण चतुर्वेदी एवं कैलाश नारायण सविता की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। संयोजक नरेंद्र यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक महेवा राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक राजपुर विश्वराज वर्मा ने प्रतीक चिह्न भेंट किया।

विशिष्ट अतिथि संजय दुबे ने कहा कि अध्यापक को समयबद्ध रहते गरिमा के अनुसार तन, मन, धन से कर्तव्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। शिक्षक मनोज वर्मा ने कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने अवकाश प्राप्त अध्यापकों को शाल देकर सम्मानित किया। टीचर सुशीला यादव भी सम्मानित की गईं।

विश्वनाथ सिंह, आलोक तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजाराम उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बहेडा बलराम तिवारी ने की, संचालन राजू दुबे ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed