फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Taxi driver shot dead after scuffle at bus stand

Etawah News: बस स्टैंड पर मारपीट के बाद टैक्सी चालक को मारी गोली

Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver shot dead after scuffle at bus stand
इटावा। सैफई बस स्टैंड पर गुरुवार शाम करीब छह बजे पुराने विवाद में मारपीट के बाद टैक्सी चालक को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली युवक की बाईं कमर में ऊपर की ओर लगी है जोफंसी हुई बताई जा रही है। घटना के बाद खलबली मच गई। सूचना पर घायल को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायल की पहचान अभिषेक उर्फ प्रिया (20) पुत्र उमाशंकर, निवासी चौबेपुर, थाना सैफई के रूप में हुई है। घायल अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम अपने दोस्तों प्रवीन निवासी ग्राम बघुईया, रघुवीर निवासी नगला अजॉब थाना सैफई, शिवम निवासी लाधपुरा करहल और पुनीत के साथ सैफई रोडवेज बस स्टैंड पर शिफ्ट कार में बैठे था। इसी दौरान करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विहारी निवासी आशीष भोकाली अपने साथ गौतम, रवि उर्फ बजरंग दल, रानू सहित सात–आठ अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार पर डंडों से हमला किया और मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद तमंचे से फायर किया गया, जिसमें एक गोली अभिषेक को लग गई। सूचना पर सीओ केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी, उपनिरीक्षक अंकित पटेल और उपनिरीक्षक हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। अभिषेक की शादी हो चुकी है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। अभिषेक नोएडा में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है जबकि उसके पिता किसान हैं। सीओ केपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed