फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tank motor blown for four days, water crisis

चार दिनों से फुंकी पड़ी टंकी की मोटर, पानी का संकट

Sun, 21 Feb 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tank motor blown for four days, water crisis
बकेवर में ग्राम नगलाबनी के सामने बनी पानी की टंकी की मोटर फुंकने से दो वार्डों में पेयजल आपूर्ति ? - फोटो : ETAWHA
बकेबर। ग्राम नगला के सामने बनी पानी की टंकी का सबमर्सिबल पंप चार दिनों से फुंका पड़ा है। इससे आदर्श नगर उत्तरी व आदर्श नगर दक्षिणी की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। टंकी में पानी न भर पाने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं आ रहा है। लोग पेयजल के लिए हैंडपंपों व लोगों के घरों में लगे निजी सबमर्सिबल पंपों के सहारे हैं।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी सुरेश कुमार, रामरतन, सजीव कुमार, सुल्तान सिंह, रांमनाथ, विद्याराम ने बताया कि पानी की टंकी की मोटर कई दिनों से फुंकी है जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने जल आपूर्ति शीघ्र दुरस्त कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत बकेवर के ईओ अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही मोटर को सही कराया जा रहा है, सोमवार तक पेय जलापूर्ति दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

गोशाला के पशुओं को नहीं मिल पा रहा पानी
बकेवर। पानी की टंकी जहां बनी है उसी जगह जलकल परिसर में नगर पंचायत की गोशाला बनी है जिसमें करीब एक सैकड़ा गौवंश हैं। पानी की टंकी की मोटर फुंकने से गौशाला में मौजूद गौवंशों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने बताया कि पशुओं के लिए नगर पंचायत के टैंकरों से पानी अन्य नलकूप से भरवा कर मंगाकर पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed