{"_id":"610aceb68ebc3e88d8611ba3","slug":"tambe-chandi-sikke-etawah-news-knp6443389127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश कालीन चांदी व तांबे के सिक्के मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश कालीन चांदी व तांबे के सिक्के मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। तहसील क्षेत्र के भिडरुआ गांव में बुधवार को एक प्लाट की नींव खोदते समय चांदी के सिक्कों से भरा एक मटका मिला है। इसमें 41 चांदी व तीन तांबे के सिक्के मिले हैं। पुलिस सिक्कों समेट मटके को कब्जे में ले लिया है।
भिडरुआ गांव निवासी विनय कुमार दोपहर अपने प्लाट की नींव खोद रहा था। करीब दो फुट गहरा गड्ढा खोदते के बाद उसे एक मिट्टी का मटका नजर आया। विनय ने मटका बाहर निकाला और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। एसडीएम तक मामला पहुंच गया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सूरज प्रताप, दरोगा केके यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मटके को कब्जे में लिया। इसमें 41 सिक्के चांदी व तीन तांबे के सिक्के निकले हैं।
नायब तहसीलदार ने बताया मटका में 44 सिक्के मिले हैं, जो लगभग सवा सौ साल ब्रिटिश समय के हैं। इन्हें फिलहाल थाने में मालखाने में जमा कर दिया गया है।