{"_id":"e40eaae4a4dd7940b833a64e3baa607f","slug":"take-special-surveillance-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नलों पर बरतें विशेष चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नलों पर बरतें विशेष चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त सीपी सिन्हा ने
विज्ञापन
आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ जवानों को सुरक्षा में
लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने आरपीएफ स्टाफ की समस्याओं
को सुना।
सहायक सुरक्षा आयुक्त टूंडला सीपी सिंह गुरुवार को इटावा स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले मालगोदाम के पास बनी आरपीएफ की बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद मालखाना का निरीक्षण कर असलहों का रखरखाव देखा। हवालात के साथ ही थाने का रिकार्ड चेक करते हुए इटावा सेक्शन में होने वाली घटनाओं का जायजा लिया। हाल ही में दो जगहों पर केबिल कटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ प्रभारी बीके शर्मा को निर्देश दिए कि सिग्नलों पर विशेष चौकसी बरती जाए।
उन्होंने कहा कि चेनपुलिंग की वारदातें बढ़ रही हैं। इससे ट्रेनें का संचालन प्रभावित होता है। चेनपुलिंग की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए।
निरीक्षण के बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने एक-एक कर आरपीएफ जवानों से उनकी समस्याएं पूछीं। साथ ही समस्याओं का निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया। उनके साथ आरपीएफ प्रभारी बीके शर्मा, एसआई अमित चौधरी, एएसआई रमेशचंद्र भी मौजूद रहे।