{"_id":"5d963d888ebc3e93de12546c","slug":"tailway-etawha-news-knp517554855","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस आज से चलेगी, छुट्टा मवेशियों को रोकेगी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस आज से चलेगी, छुट्टा मवेशियों को रोकेगी दीवार
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे बनती दीवर
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। आज से तेजस का संचालन होना है। छुट्टा मवेशी और पथराव से ट्रेनों को बचाया जा सके इसके लिए पटरियों के दोनों ओर दीवार बनाने का काम शुरू हो गया है। शहर में महेरा फाटक से फर्रुखाबाद फाटक तक एक तरफ दीवार बनाई जा चुकी है। कानपुर देहात के अमियापुर से इटावा के सरायभूपत स्टेशन तक जल्द काम शुरू किया जाएगा।
आईओडब्लू महेंद्र सिंह मीना ने बताया करीब 34 करोड़ रुपये और आ गए हैं। उन्होंने बताया कि रेल पटरियों पर छुट्टा मवेशी आ जाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे प्रशासन पटरियों के किनारे दो मीटर ऊंची दीवार का निर्माण करा रहा है।
इटावा सेक्शन में प्रथम चरण के अंतर्गत महेरा फाटक से लेकर गांधी नगर तक बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है। यह दीवार फर्रुखाबाद फाटक तक बनाई जाएगी। ऐसे स्थानों पर इस दीवार का निर्माण किया जा रहा है जहां सबसे अधिक छुट्टा मवेशियों के आने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
दूसरे चरण का बजट के आ जाने के बाद अब इटावा सेक्शन के अमियापुर रेलवे स्टेशन से लेकर सरायभूपत रेलवे स्टेशन तक दीवार का निर्माण किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन की ओर से बनाई जा रही इस दीवार के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि हाई स्पीड वाली ट्रेनों के संचालन किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। हालांकि इस दीवार के निर्माण के बाद क्षेत्रीय लोगों को परेशानी भी हुई है। उन्हें रेलवे पटरियों को पार करने के लिए पुल का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा रहा है।