फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Swindled of 6.60 lakh under the pretext of a job; sent to Prayagraj with a fake joining letter.

Etawah News: नौकरी का झांसा देकर 6.60 लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर भेजा प्रयागराज

Tue, 04 Aug 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Swindled of 6.60 lakh under the pretext of a job; sent to Prayagraj with a fake joining letter.
जसवंतनगर। स्वास्थ्य विभाग और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने युवक से 6.60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पीड़ित को प्रयागराज भेज दिया, जहां संबंधित विभाग ने दस्तावेज को फर्जी करार दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलमंडी नई बस्ती निवासी कृष्णकांत ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। पीड़ित का आरोप है कि उनके परिचित उपेंद्र कुमार निवासी रेलमंडी नई बस्ती ने वर्ष 2020 से पहले स्वास्थ्य विभाग और रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके लिए करीब 6.60 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। विभिन्न तिथियों में ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से पूरी रकम ले ली गई। रुपये देने के बाद करीब दो वर्ष तक नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपी कभी प्रक्रिया चलने तो कभी अधिकारियों की व्यस्तता का हवाला देकर टालता रहा। छह अक्टूबर 2025 को आरोपी ने एक जॉइनिंग लेटर दिया, जिसमें 27 जनवरी को प्रयागराज जाकर जॉइन करने का निर्देश था। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो संबंधित विभाग ने पत्र को फर्जी बता दिया। पीड़ित का कहना है कि लौटकर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में भी भुगतान नहीं किया। 23 अप्रैल को एसएसपी को ऑनलाइन शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी उपेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed