{"_id":"56eb048b4f1c1b64208b4a3e","slug":"sweet-shops-featured-on-the-full-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर छापा, भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर छापा, भरे नमूने
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
नमूना भरते खाद्य सुरक्षाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को दो एसडीएम की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मिठाई विक्रेताओं के यहां से नमूने भरे। चार दुकानों से पेड़ा, मलाई के लड्डू, पनीर व खोया बर्फी का नमूना लिया गया। इस कार्रवाई से खोया से बनी मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार यादव और सौरभ दुबे की संयुक्त अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले बलराम सिंह चौराहा स्थित मिठाई की दो दुकानों पर धावा बोला। यहां से टीम ने मिठाइयों को चेक करने के बाद हेमंत कुशवाहा की अजय स्वीट हाउस से पेड़ा और राजदीप की राज स्वीट्स के यहां से मलाई के लड्डू के नमूने भरे। इसके बाद टीम ने तकिया आजादगान पहुंचकर शीला टॉकीज के पास स्थित मोहित जैन की वंश स्वीट्स से पनीर और नरेश चंद्र जैन के यश मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को ऐसे मिलावट की जानकारी हो तो वह कचहरी स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के दफ्तर में आकर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर जारी यह अभियान लगातार चलता रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी गिरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।