{"_id":"65f0b2338a1c0204e9023d4c","slug":"sweeper-drowned-after-slipping-in-canal-etawha-news-c-216-1-etw1001-109687-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पैर फिसलने से नहर में गिरा सफाई कर्मी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पैर फिसलने से नहर में गिरा सफाई कर्मी डूबा
Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। भोगनीपुर नहर में पैर फिसलने से सफाई कर्मचारी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने सफाई कर्मचारी की तलाश शुरू की लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
लखना कस्बे के नहर किनारे स्थित मोचियान मोहल्ला निवासी जान बाबू (42) लखना नगर पंचायत में ठेके पर सफाई कर्मचारी हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह ड्यूटी से लौटकर घर के पास से गुजरी भोगनीपुर नहर के किनारे खड़े थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गए। राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय तैराकों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई। नहर में गिरकर लापता हुए सफाई कर्मी के छह बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी नीलम और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि नहर में दो स्थानों पर जाल भी लगाया गया है। नहर विभाग के अधिकारियों को बता कर पानी का प्रवाह बंद कराया जा रहा है। डूबने वाला व्यक्ति शराब के नशे में भी होना बताया गया है।