फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   suneel yadav quit sp membership and district chief post

सुनील ने सपा जिलाध्यक्ष पद और सदस्यता छोड़ी

Mon, 16 Jan 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 16 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
suneel yadav quit sp membership and district chief post
सपा कार्यालय पर गोपाल यादव जिला अध्यक्ष की नेमप्लेट लगाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग के फैसले के बाद सीएम अखिलेश को साइकिल चिह्न मिलने पर जिले में सपा जिलाध्यक्ष पद पर चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया। शिवपाल गुट के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने सोमवार को सपा की सदस्यता और जिलाध्यक्ष दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय पर कब्जा छोड़ दिया। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करेंगे।

विज्ञापन

सुनील यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का जो निर्णय आया है उसका वे सम्मान करते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख दुख में वे बराबर के भागीदार रहेंगे। सहयोग करने वालों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सपा में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच छिड़ी रार के बाद इटावा में भी पार्टी के दो फाड़ हो गए थे। मुलायम सिंह गुट से सुनील यादव जिलाध्यक्ष थे। इसके बाद अखिलेश गुट की ओर से गोपाल यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। दोनों गुटों के बीच सपा कार्यालय पर कब्जे को लेकर भी तनातनी हुई। दोनों के समर्थकों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और उनके समर्थकों में उत्साह दौड़ गया। गोपाल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। वे फैसले का सम्मान करते हैं। सभी कार्यकर्ता अब एकजुट होकर प्रदेश में सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से सपा सरकार बनाने का संकल्प पूरा करने में जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed