फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Summer special train will run from seven April

सात से चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Sat, 14 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Summer special train will run from seven April
इटावा। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज कानपुर से नई दिल्ली के बीच एक विशेष सुपर फास्ट ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाएगा। शुरुआत 7 अप्रैल से होगी और 30 जून तक ट्रेन रोजाना चलेगी। गर्मियों के दिनों में दिल्ली अथवा दिल्ली से आगे की यात्रा करने वालों के लिए यह काफी सुविधाजनक ट्रेन होगी।
विज्ञापन

सात अप्रैल को ट्रेन 04157 कानपुर सेंट्रल से शाम 4:10 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। शाम 5:28 बजे ट्रेन इटावा आएगी और 01 मिनट के ठहराव के बाद टूंडला के लिए रवाना हो जाएगी जो 6:24 बजे टूंडला, 7:10 बजे अलीगढ़, रात 8:55 बजे गाजियाबाद रुकते हुए रात 9:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी दिन 07 अप्रैल को 04158 ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और 8:28 बजे गाजियाबाद, 9:39 बजे अलीगढ़, 10:34 बजे टूंडला तथा 11:30 बजे इटावा आएगी। ट्रेन का कानपुर पहुंचने का समय दोपहर 1:10 बजे है।
विज्ञापन

ट्रेन में पांच सामान्य कोच, नौ स्लीपर कोच, एसी तृतीय के चार कोच, एसी द्वितीय श्रेणी का एक कोच तथा एसी प्रथम श्रेणी का एक कोच होगा। इटावा से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी होगी। दिल्ली जाने के लिए सुबह गोमती एक्सप्रेस के बाद कालका मेल के बाद यह यह ट्रेन सुविधाजनक ट्रेन होगी। इसी प्रकार कानपुर जाने वाले यात्रियों को यह ट्रेन आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस के बाद इस ट्रेन से काफी आसानी होगी। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया ट्रेन में किसी स्टेशन के लिए कोटा नहीं है। यात्री सुविधानुसार अपना आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed