{"_id":"5734c85c4f1c1b9010919a82","slug":"summer-exhibition-will-open-on-may-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई को होगा ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई को होगा ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का आगाज
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 12 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के लिए लगाए जा रहे बूम बूम व नैनो झूले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टी में शहरवासियों का मनोरंजन करने के लिए जल्द ही ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी सजधज कर तैयार हो जाएगी। नुमाइश कमेटी ने इसका समय 20 मई से 20 जून तय करते हुए ठेका उठा दिया है। प्रदर्शनी के ठेकेदार ने यहां पर ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी की तैयारियां भी जोर शोर के साथ शुरू कर दी हैं।
शहरवासियों को गर्मियों की छुट्टी में बेसब्री के साथ ग्रीष्म कालीन प्रदर्शनी का इंतजार रहता है, जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे प्रदर्शनी के लिए उत्सुक रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए नुमाइश कमेटी व जिला प्रशासन ने प्रदर्शनी लगाने को हरी झंडी दे दी है। प्रदर्शनी लगाने का ठेका छह लाख 75 हजार रुपये में ठेकेदार टीपू यादव ने लिया है।
ग्रीष्म कालीन प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 मई को शाम धूमधाम के साथ किया जाएगा। यह प्रदर्शनी एक माह तक शहरवासियों का मनोरंजन करेगी। प्रदर्शनी की तिथि घोषित होने के बाद ठेकेदार ने तेजी के साथ प्रदर्शनी की तैयारी शुरू कर दी है और झूले व दुकानों का लगना शुरू हो गया है। ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी नुमाइश स्थल के मुख्य इंद्रा चौक व सोफ्टी बाजार इसके आसपास ही लगेगी।
विज्ञापन
बच्चों के लिए लाए गए आकर्षक झूले- इटावा। ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी में बच्चों के मनोरंजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमे बच्चों के लिए अलग झूले लगाए जा रहे हैं, यहां पर छोटे बच्चों के ही झूले लगेंगे, जिसमें बूम, नैनो, बोन्जा, वैंटीकल, मिक्की माउस आदि झूले शामिल हैं। वहीं बड़ों के लिए प्रदर्शनी में ब्रेक डांस, नाव, सलाम्बो व कैटर पिलर झूले लगाए जा रहे हैं, जो शहर वासियाें के लिए आकर्षण का कें द्र होंगे।